जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में बैठक जिला कलेक्टर की सभागार में संपन्न हुई ।
बैठक में रैयपुरा, सिलौटा चांदी बांगर के इंटकवेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सी डब्ल्यू ऑर, सी एल एफ, फिल्टर हाउस पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो पाइप लाइन बिछाई गई है उससे पानी गंदा नहीं आना चाहिए उसको क्लोरीन, डेजिग व सैम्पलिंग कराकर कराएं उन्होंने कहा कि यह कार्य 5 दिन के अंदर हो जाना चाहिए किसी भी ग्राम पंचायत से शिकायत नहीं आनी चाहिए।
जिला अधिकारी ने रैयपुरा इंटकबेल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरिनेशन, एल एम डोजी कि संबंध में कहा कि 16 अगस्त तक इसका निरीक्षण किया जाएगा अपूर्ण होने की स्थिति में पेनाल्टी लगाई जाएगी।
सिलौटा में इनटेकबल के कार्य के स्थिति के बारे में जानकारी लिए एवं एल एन टी प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि रेगुलर पानी दिया जाना चाहिए व जितनी ग्राम पंचायतें जल जीवन मिशन के अंतर्गत आ रही है राशन कार्ड धारक हैं उनको भी कनेक्शन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नल की ऊंचाई अधिक नहीं होनी चाहिए व घर के बाहर ही टोटी लगाएं ।
उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी सेंटर, स्कूल, स्वयंसेवी संस्थाओं में भी कनेक्शन कराएं उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची की सीडीपीओ के माध्यम से प्रोजेक्ट मैनेजर को शेयर करें।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि जो टीम बनाई गई है वे गांव में जाए, हर घर का सर्टिफिकेशन हो रहा है उसको कराएं उन्होंने सभी जेई को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर फोटो कि ग्रुप में डालें। उन्होंने एल एन टी व जीवीपीआर की प्रोजेक्ट मैनेजर से कहा कि इसमें मैनपॉवर बढ़ाकर जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्व कार्य कराए। इस अवसर अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे श्री सुनंदन सुधाकरन, जल निगम एक्सियन श्री संजय कुमार, एलएनटी प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जितेंद्र तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

