जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा दीपावली की अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूट धाम कर्वी में समाजसेवी व्यापारी नेता शानू गुप्ता के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद का वितरण किया गया ।
दीपावली की अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने दीपावली अमावस्या पर दीप दान भगवान कामतानाथ जी की परिक्रमा मंदाकिनी स्नान तथा चित्रकूट दर्शन को पधारे हजारों श्रद्धालुओं को हलवा प्रसाद का वितरण कर पुष्प वर्षा किया गया व्यापारियों का यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की अमावस्या में किया जाता है
समाजसेवी व व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन युवा भाजपा नेता शानू गुप्ता ने कहा कि सेवा ही संकल्प है भक्तों व जरूरतमंदों की सेवा चित्रकूट धाम के नागरिकों के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है भगवान प्रभु श्री राम जी की नगरी चित्रकूट धाम एक धार्मिक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक तीर्थ है जहां पर प्रत्येक अमावस्या को लाखों श्रद्धालु बड़ी आस्था लेकर आते हैं ऐसे चित्रकूट धाम के नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ा भक्त भगवान की सेवा का अवसर है हम सब का सौभाग्य है कि हमें कुछ ही भक्तों की सेवा का सौभाग्य मिलता है इस सेवा को करने के बाद आत्मीय सुख व शांति की प्राप्ति होती है दीपोत्सव की अमावस्या साल की सबसे बड़ी होती है
चित्रकूट धाम में दीपावली पर कामदानाथ पर्वत व मंदाकिनी किनारे दीप जलाने का अनोखा महत्व है इस मौके पर व्यापारी नेता शेशू जायसवाल नारायण दास केसरवानी सुनील जायसवाल सीताराम श्रीवास्तव पप्पू शिवहरे शुशील पाण्डेय अनिल बंसीलाल आदि मौजूद रहें

