जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आयुर्वेद दिवस के क्रम मे होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियो द्वारा जनपद चित्रकूट मे विभिन्न स्थान पर गोष्ठी व शिविर का आयोजन किया गया।
प्रमुख सचिव आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया चित्रकूट के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 नवंबर 2023 को " Ayurveda for everyone on everyday " थीम के साथ जी.जी.आई.सी.कर्वी मे डा शैलेन्द्र सिंह, प्रभू सिंह,आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में डा शकुन्तला पाण्डेय,डा कुसमेंद्र सिंह, प्रा.वि.भगनपुर मे डा राजेश कुमार पांडेय, उ.प्रा.वि.मुरका मे डा विपिन कुमार यादव,डा राजीव सिंह,कम्पोजिट वि.पहाडी मे डा सौम्या शुक्ला व कौशल मिशन केंद्र कर्वी मे डा करिश्मा कौशल द्वारा आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया गया। विभिन्न प्रकार के रोगों में आयुष विधा से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। संतुलित जीवन शैली,उचित खान-पान एवं व्यायाम की सलाह दी गई। हमारे आस पास उपलब्ध औषधीय पौधों के उपयोग व महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

