जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर आशुतोष तिवारी ने बताया कि 7 नवंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में संचालित किए गए

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर आशुतोष तिवारी ने बताया कि 7 नवंबर 2023 से 10 नवंबर 2023 तक आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में संचालित किए गए  
जिसके क्रम में आज 10 नवंबर 2023 को अष्टम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में संचालित समस्त आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सालयों के साथ-साथ भगवान श्री धन्वंतरि जी के अवतरण दिवस के शुभ पावन अवसर में जेपी इंटर कॉलेज चित्रकूट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा धनवंतरी वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया कार्यक्रम में आयुर्वेद होम्योपैथी योग विद्या से संबंधित निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं औषधि वितरण केंद्र स्वास्थ्यव्रत हर्बल गार्डन रसोई में आयुर्वेद से संबंधित प्रदर्शनी जड़ी बूटी प्रदर्शनी औषधि पौधों का प्रदर्शन खेती में हर्बल कीट नियंत्रण की आयुर्वेदिक विधियों की उपयोगिता आयुर्वेद और वैश्वीकरण दिनचर्या ऋतुचर्या व्यायाम निद्रा आहार विधि एवं जल सेवन की उपयोगिता एवं प्रभाव से संबंधित प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली आदि का भी प्रदर्शन किया गया 

रंगोली प्रतियोगिता में जेपी इंटर कॉलेज कर्वी की छात्राओं को उत्कृष्ट रंगोली के लिए प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेता को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार तथा चतुर्थ एवं पंचम स्थान विजेता को सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार से प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु सिंह समाजसेवी सर्वोदय सेवा आश्रम द्वारा जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता दैनिक जीवन में उसका प्रभाव एवं महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया, विशिष्ट अतिथि श्री जेपी मिश्रा संस्थापक प्रबंधक जेपी इंटर कॉलेज कर्वी द्वारा आयुर्वेद विषय के अतिरिक्त भगवान धन्वंतरि जी के जीवन और प्रकृति संरक्षण के लिए उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया, योग प्रशिक्षक श्री महेश श्रीवास द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी जीवन शैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक जेपी इंटर कॉलेज कर्वी डॉक्टर राजेश सिंह होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जेपी इंटर कॉलेज द्वारा किया गया अंत में नोडल अधिकारी डॉक्टर आशुतोष तिवारी द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं आम जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top