जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में निर्वाचन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक जिला कलेक्ट्रेट की सभागार में संपन्न हुई।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में निर्वाचन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक जिला कलेक्ट्रेट की सभागार में संपन्न हुई। 


बैठक में जिला अधिकारी ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के जो युवा वोटर हैं उनको ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास करें उन्होंने यह भी कहा कि महिला वोटर पर विशेष फोकस भी दें जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का वोटर प्रतिशत में रेशियों कम है अन्य जनपद से कंपेयर कर हमें इसे बढ़ाना है।

 उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि कोई भी समस्या हो तो अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व, ए आर ओ  व मुझसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि पारदर्शिता के साथ आप लोग सहयोग करें व वाटर रेसियो को बढ़ाएं। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि  बीएलओ के साथ मीटिंग करें एवं टारगेट दीजिए कि इतना वोटर बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो मतदाता की मृत्यु हो गई है उनका उन पर भी विशेष ध्यान दें इनके नाम से ही अधिक फर्जी वोट पड़ते हैं कहा की लिपिकीय त्रुटियां को भी शुद्ध कराएं ।
 जिलाधिकारी ने कहा कि फार्म 8 पर भी विशेष फोकस दें वह रिकॉर्ड भी रखें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती बंदिता श्रीवास्तव, उप जिला अधिकारी कर्वी श्री सौरव यादव, राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, मऊ श्री राकेश कुमार पाठक, मानिकपुर श्री राम जन्म यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री हरि ओम करवरिया, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह पटेल,  जिला उपाध्यक्ष  समाजवादी श्री नरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री संतोषी लाल शुक्ला, जिला अध्यक्ष अपना दल श्री राम सिया पटेल, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री शिव बाबू वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top