जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 09.09.20023 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सभी जनपदों में किया गया।
जनपद न्यायालय चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन श्री विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की अध्यक्षता में किया गया । उक्त आयोजन में श्री कृष्ण यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज, चित्रकूट, श्री दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश, एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्री नीरज श्रीवास्तव अपर जिला न्यायाधीश, चित्रकूट श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, अपर जिला जन/ सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, श्री संजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, चित्रकूट, श्री सुशील कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय, चित्रकूट, श्री सूर्य कान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चित्रकूट, श्रीमती विदूषी मेहा सिविल जज (सी.डि.), सुश्री सोनम गुप्ता सिविल जज ( जू०डि०), सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम चित्रकूट एवं सुश्री शेफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, चित्रकूट, सुश्री संघमित्रा सिविल जज (जू०डि०) मऊ, सुश्री खुशबू चन्द्रा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गानिकपुर, उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विष्णु कुमार शर्मा द्वारा 12 वादों का निस्तारण करते हुये 2100/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, चित्रकूट द्वारा 6 वादों का निस्तारण करते हुये 139000 रुपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाया गया। प्रथम अपर जिला जज श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तद द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 500/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय श्री संजय कुमार-V द्वारा 176 वादों का निस्तारण किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सूर्यकान्त धर दूबे द्वारा 726 वादों निस्तारण करते हुये 98920/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज (सी० डि०) श्रीमती विदुषी मेहा द्वारा 40वादों का निस्तारण करते हुये 1730/- अर्थदण्ड एवं 1 वाद 138 NIAct का निस्तारण करते हुये 1,00,000/- वादी मुकदमा को दिलाया गया, सिविल जज (जू०डि०) द्वारा 40 वादों का निस्तारण करते हुये 908402/- रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शिनी द्वारा 110 वादों का निस्तारण करते हुये 2200/- रूपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री सैफाली यादव द्वारा 154 वादों का निस्तारण करते हुये 3080/- रूपये अर्थदण्ड, सिविल जज (जू०डि०) मऊ सुश्री संघमित्रा द्वारा 123 वादों का निस्तारण करते हुये 2940/- रूपये तथा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर सुश्री खुशबुचन्द्रा द्वारा 105 वादों का निस्तारण करते हुये 1480/- रुपये अर्थदण्ड वसूला गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1494 वादों का निस्तारण करते हुये 12,60,352/- रूपये तथा 32,856 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों द्वारा किया गया तथा 1,79,00,000/- रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 06.09.2023 से 08.09.2023 तक आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी आफैंस ) में कुल 30 वादों का निस्तारण किया गया।

