जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना पहाड़ी पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने वाले 07 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 अदद बांस की लाठियां बरामद पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री नागेन्द्र कुमार नागर तथा उनकी टीम द्वारा एकराय होकर घेरकर मारपीट कर हत्या का प्रयास व हत्या करने से सम्बन्धित 07 नामजद अभियुक्तों को आलाकतल लाठियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 09.09.2023 को वादिया तुलसा पुत्री विजय बहादुर निवासी सड़ का पुरवा मजरा चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडा व बरछी लेकर वादिया के पिता विजय बहादुर उम्र 48 वर्ष व चाचा भुजवल पुत्रगण निर्पत यादव निवासीगण सड़ का पुरवा मजरा चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को घेरकर हत्या करने के उद्देश्य से गाली गलौज करते हुये लाठी डंडों व बरछी से मारपीट कर बादिया के पिता विजय बहादुर उपरोक्त की हत्या कर दी जान से मारने की धमकी दी गयी । इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु०अ०स० 171/2023 धारा 147/148/149/342/307/302/323/504/506 भादवि0 बनाम हरीशचन्द्र आदि 15 नफर निवासीगण सड़ का पुरवा मजरा चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट पजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा घटना का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी एव उनकी टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये मुखबिर की सूचना दिनाँक 11.09.2023 की रात्रि में पर धोविन पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय से रामअभिलाष उर्फ दादू पुत्र हरिश्चन्द्र आदि 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 अदद बास की लाठिया बरामद की गयी। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये
जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. रामअभिलाष उर्फ दादू पुत्र हरिश्चन्द्र
2. रामलखन पुत्र जुगुल किशोर
3. शिवफल पुत्र जुगुल किशोर
4. रामफल पुत्र रामकिशोर
5. गजराज उर्फ नौमी शकर पुत्र कल्लू
6. चट्टू उर्फ देव नारायन यादव पुत्र रामकिशोर 7. सत्तू उर्फ श्यामफल पुत्र रामकिशोर
बरामदगी:घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 अदद बास की लाठिया
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री नागेन्द्र कुमार नागर
2. उ0नि0 रविकान्त राय
3. आरक्षी विनोद कुमार
4. आरक्षी गुड्डू यादव
5. आरक्षी दीपक
6. आरक्षी नरेन्द्र
7. आरक्षी सूर्यकान्त यादव
8. आरक्षी अनिकेत कुमार
9. आरक्षी संजीव सोनी

