जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आज दिनांक 04.09.2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु श्री विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की में अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि आज दिनांक 04.09.2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु श्री विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट की में अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।

 माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर, निस्तारण हेतु तैयार किये जाने पर विशेष बल दिया गया।। माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त चिन्हित वादों को दिनांक 09.09.2023 की तिथि हेतु नियत किया जाये एवं दिनांक 09.09.2023 को वादों के निस्तारण के पश्चात सी०आई०एस पोर्टल पर उसी दिन निस्तारण भी किया जाना सुनिश्चित करें।
श्री फर्रुख ईनाम सिद्दीकी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर चित्रकूट, वाह्य न्यायालय परिसर मऊ एवं ग्राम न्यायालय परिसर मानिकपुर तथा जिले की कर्वी, मऊ, मानिकपुर एवं राजापुर तहसीलो में आयोजित किया जायेगा। जिसमें *शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 NI Act, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक / वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व / चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान/लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वाद* का निस्तारण किया जायेगा |
उक्त बैठक में श्री कृष्ण यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज, श्री दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश एस०सी/एस०टी०/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री विनीत नारायण पाण्डेय विशेष न्यायाधीश पाक्सो, श्री नीरज श्रीवास्तव, अपर जिला जज, चतुर्थ श्री संजय कुमार-V अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय, श्री सुशील कुमार वर्मा अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय न्यू०, श्री सूर्यकान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चित्रकूट, श्रीमती विदुषी मेहा सिविल जज (सी०डि०), सुश्री सोनम गुप्ता, सिविल जज (जू०डि०), सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुश्री संघमित्रा, सिविल जज (जू०डि०), सुश्री खुशबू चन्द्रा न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय मानिकपुर, उपस्थित रहे।

*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top