जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज गणेश बाग में माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट श्री आरके सिंह पटेल, जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द, पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, माननीय भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे की उपस्थिति में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा एलईडी बैन एवं एलसीडी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
तत्पश्चात माननीय सांसद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा गणेश बाग के परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया एवं सभी अतिथियों द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिवरामपुर की छात्राओं से परिसर में ध्वजारोहण भी कराया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी श्री पंकज वर्मा, श्री सौरव यादव, श्री सतीश चंद्र, श्री विवेक कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री पीके त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र क्षेत्री पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लाल जी यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री हरि ओम करवरिया, महामंत्री श्री अश्वनी कुमार अवस्थी, श्री राजकुमार त्रिपाठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

