जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज पुरानी कोतवाली कर्वी के प्रांगण में पहुंचकर हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री राजकिशोर एवं अवर अभियंता श्री अजीत कुमार को निर्देश दिए की जो पुराने मकान हैं उनका मूल्यांकन किया जाए तथा जो मकान अतिक्रमण में गिराए गए हैं उनके मटेरियल का भी मूल्यांकन कराले ताकि नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कर्वी को निर्देश दिए की जो मुख्य गेट के पास अतिक्रमण है उसको तत्काल हटाए जो नजूल की भूमि में नगर पालिका द्वारा पट्टा दिया गया है उसको अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी के माध्यम से निरस्त कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से कहा की पुरानी बाजार चौराहा के सौंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए ताकि इस चौराहा का भी सौंदरीकरण कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सब रजिस्टार कर्वी से कहा कि शासन से सब रजिस्टर कार्यालय निर्माण के लिए धनराशि की मांग के लिए पत्राचार करें ताकि धनराशि जल्द प्राप्त होते ही कार्यालय का निर्माण हो और यहां से कार्यालय को शिफ्ट कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लालजी यादव, सब रजिस्टार कर्वी श्री राजेश सिंह सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

