जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पुलिस सुरक्षा में पंचायत भवन में ठहरे पाक हिन्दू परिवार : प्रधान कर रहे भोजन-पानी की व्यवस्था, दिल्ली से डॉक्यूमेंट मंगवाकर जांच जारी

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पुलिस सुरक्षा में पंचायत भवन में ठहरे पाक हिन्दू परिवार : प्रधान कर रहे भोजन-पानी की व्यवस्था, दिल्ली से डॉक्यूमेंट मंगवाकर जांच जारी

पाकिस्तान से आए दो हिन्दू परिवारों का ठिकाना चित्रकूट के पंचायत भवन में बनाया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। भोजन पानी के प्रबंध की जिम्मेदारी प्रधान को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि शासन से अग्रिम निर्देश मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल दिल्ली से कागजात मंगाकर जांच जारी है। बता दें कि गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार को दो हिंदू परिवार के 15 सदस्य संग्रामपुर गांव कमलेश कुमार के साथ दिल्ली से आ गए थे। जहां पर सभी के रुकने के लिए उसने इंतजाम किया। कुछ देर बाद गांव वालों को जानकारी हुई कि गांव में आने वाले सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे यह खबर सोशल मीडिया में भी फैलने लगी। जानकारी होने पर पुलिस फोर्स संग्रामपुर गांव पहुंच गया। घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एलआइयू के उपाधीक्षक अनुज मिश्र ने पूछताछ शुरू की। पाकिस्तानी हिन्दू दो परिवारों को नवजात शिशु अनाथालय के कमलेश कुमार के घर से ले जाकर संग्रामपुर ग्राम पंचायत भवन में पुलिस सुरक्षा में ठहराया गया है।

 भोजन, पानी का इंतजाम प्रधान करेंगें  पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों को पंचायत भवन में ठहराया गया है। 24 घंटे पुलिस निगरानी कर रही है। एलआईयू, एसआईयू टीम भी बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। पंचायत भवन में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है । कमलेश कुमार से लगभग दस घंटे पूछताछ के बाद गांव जाने दिया गया है। कहा गया है कि बिना बताए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगें। इस संबंध में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि चार अगस्त को 15 पाकिस्तानी नागरिक का टेऊन से आगमन हुआ जो दिल्ली से आए हैं। स्थानीय अखाड़ों की मदद से काम व रहने के स्थान की तलाश में आए। पिछले वर्ष एक ग्रुप का आगमन हुआ था। जिसका वीजा समाप्त हो चुका है। यह दूसरा ग्रुप आया है।
जिसका वीजा जल्द खत्म होने वाला है ओरिजनल डाक्यूमेंट के अभाव में इनके
द्वारा बताए गए तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। इन्होंने लांगटर्म वीजा का आवेदन किया है। एफआरओ लखनऊ को आवश्यक मार्गदर्शन के लिए सूचना भेजी गई है। फिलहाल पाकिस्तानी परिवारों को पंचायत भवन में रोका गया है। ये हैं पाकिस्तान के हिन्दू परिवार पाकिस्तान से आए दो हिंदू परिवार में 15 सदस्यीय टीम के सदस्यों में राकेश कुमार पुत्र मिश्री, संतोष कुमार पुत्र मिश्री, अपसा कुमारी पुत्री मिश्री, राजकुमारी पत्नी राकेश कुमार, राखी कुमारी पुत्री राकेश कुमार, रिया कुमारी पुत्री राकेश कुमार, पूनम कुमारी पुत्री राकेश कुमार, तरुण कृष्णा पुत्र राकेश कुमार, मंगलमल पुत्र राजौमल, दादली पत्नी मंगलमल, कविता कुमारी पुत्री मंगलमल, संजय कुमार
पुत्र मंगलमल, सनीता कुमार पुत्री मंगलमल, सनित कुमार पुत्र मंगलमल व रवीना
कुमारी पुत्री मंगलमल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top