जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना मऊ पुलिस ने एक चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री राजेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री इन्द्रजीत गौतम तथा उनके हमराही द्वारा मु०अ०सं० 180/23 धारा 420/411 भादवि के विवेचना से प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त फुसुही ऊर्फ शिवदास पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी ग्राम अनीपुर मजरा अरदौली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को थाना मऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली धातु के दो अदद कान का टोप्स (झुमका) बरामद हुये ।
बरामदगी:- दो अदद कान का टब्स (झुमका)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 श्री इंद्रजीत गौतम थाना मऊ
2. आरक्षी भानु प्रताप

