जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में प्राकृतिक आपदा के संबंध में एनडीआरएफ टीम के साथ टेबल टॉक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में प्राकृतिक आपदा के संबंध में एनडीआरएफ टीम के साथ टेबल टॉक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर श्री आरबी गौतम ने बताया कि जनपद में 27 लोगों की टीम एनडीआरएफ की है, उन्होंने कहा कि बरसात का समय चल रहा है बाढ़ की संभावना को देखते हुए अभी से ही पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, फायर सर्विस, राजस्व, आपूर्ति, विद्युत, सिंचाई आदि विभागों द्वारा तैयारी कर ली जाए ताकि आने वाले आपदा से हम सब मिलकर कार्य कर सकें हमारा देश कृषि प्रधान देश है और बरसात के कारण अगर बाढ़ आती है तो किसानों की फसलों का अत्यधिक नुकसान होता है उन्होंने विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए एवं जो पूर्व में घटनाएं हुई हैं प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी विभागों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय एनसीसी, एनवाईकेएस, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं का भी बहुत अच्छा रोल रहता है इनकी भी हेल्प लेना चाहिए वॉलिंटियर उसी व्यक्ति को बनाएं जो तैरना जानता हो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कोविड के समय स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा कार्य किया है ठीक उसी प्रकार बाढ़  के दौरान अगर कोई आपदा आती है तो उस आपदा प्रबंधन पर भी कार्य करें।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजापुर से कहा कि फ्लड के लिए यमुना नदी के किनारे के गांव एवं जो मंदाकिनी नदी से गांव प्रभावित होते हैं

 उन गांव को चिन्हित करके एनडीआरएफ की टीम को उपलब्ध कराएं तथा नाविक व मछुआरा भी चिन्हित कर लें तथा स्थानीय कर्मचारी पुलिसकर्मी भी लगाए जाएं, उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़िया से कहा कि राजापुर तथा मंदाकिनी गंगा रामघाट  में जो कल एनडीआरएफ की टीम द्वारा जो  ट्रायल का कार्य किया जाएगा तो वहां पर एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य टीम की व्यवस्था कराएं, जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि राहत सामग्री की व्यवस्था कराएं तथा जो ट्रायल का कार्य होगा वहां पर पूर्ति निरीक्षक तथा कोटेदारों को भी बुलाया जाए, उन्होंने उप जिलाधिकारी राजापुर तथा कर्वी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि कल यमुना नदी एवं जो रामघाट मंदाकिनी नदी पर एनडीआरएफ की टीम द्वारा रिहर्सल किया जाएगा उसमें जो नाभिक गोताखोर आदि जो चिन्हित किए गए हैं उन्हें अवश्य रखा जाए ताकि वह देखें की आपदा के समय किस तरह से लोगों को बचाना है इसके अलावा सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर पालिका, पुलिस, विद्युत, आपूर्ति आदि विभागों के लोग भी दोनों जगह मौजूद रहे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक से कहा कि सभी विभागों को अवगत कराएं कि कल कितने समय दोनों जगह एनडीआरएफ की टीम द्वारा रिहर्सल किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि सभी तहसीलों के बाढ़ क्षेत्र के गांव में जहां पर बाढ़ चौकियां बनाई गई है तथा उन क्षेत्रों में जो अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं उनके मोबाइल नंबर नाम सहित सूची एनडीआरएफ को उपलब्ध कराया जाए तथा जो एनडीआरएफ की टीम जनपद में है उनके भी नाम मोबाइल नंबर अवश्य रखा जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी श्री संजय मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top