जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एसपी ने वनवासियों के बीच पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन: एसपी और एसडीएम ने बच्चियों को बांटे कपड़े, ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं
चित्रकूट विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंडित राजधर परहित सेवा संस्थान के बैनर तले आदिवासी गांव में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी वृंदा शुक्ला और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मानिकपुर रामजन्म यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुज हनुमत ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि एसपी वृंदा शुक्ला का बच्चियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। चूल्ही गांव के ग्रामीणों ने तालियों के साथ मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। गांव के दर्जनों बच्चियों और महिलाओं ने एसपी को राखी बांधी और
मिठाई खिलाई। एसपी ने भी बच्चियों को मिठाई खिलाई। संस्थान की तरफ से बच्चियों को कपड़े भी वितरित किए गये। एसपी वृंदा शुक्ला, प्रबंधक अनुज हनुमत और एसडीएम रामजन्म यादव द्वारा बच्चियों को कपड़े वितरित किए गये। जिसके बाद सभी के चेहरे खिल गये।
बच्चियों ने ख़ुशी और उमंग के साथ पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधी। अनुज हनुमत ने कहा की हर त्यौहार सकुशल बीते कार्यक्रम के बाद लगी चौपाल में ग्रामीणों से सीधी वार्ता की एसपी वृंदा शुक्ला ने राखी कार्यक्रम के बाद लगी चौपाल में ग्रामीणों से सीधी वार्ता की। महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां गांव की बच्चियों और
महिलाओं से साझा की। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी महिला या बच्ची के साथ ग़लत कार्य होता है तो तुरंत अपने नज़दीकी थाने में सूचना दें । हर थाने में आपकी मदद हेतु विशेष रूप से महिला स्टाफ़ 24 घंटे उपलब्ध है। ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता ग्रामीणों ने एसपी और एसडीएम मानिकपुर से निवेदन किया कि हमारे गांव तक सड़क का निर्माण कराया जाए। जिससे हमे शिक्षा स्वास्थ्य और रोज़गार में किसी तरह की समस्या न आए। मानिकपुर विकासखंड के अन्तर्गत आने वाले चूल्ही गांव तक सड़क नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर परहित सेवा संस्थान के सदस्य जुगेंद्र मिश्र, पंकज तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी, तेजबली गोंड, कल्लू, शारदा और प्रधान आदि लोग मौजूद रहे ।

