जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने एफएलसी हाल, सीसीटीवी कैमरा का संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को देखा, उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अफरोज खान को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा की दृष्टि से और यहां पर गार्ड की व्यवस्था कराई जाए, उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रहे।
निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी श्री सौरभ यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

