जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो से कहा कि 77 वां स्वाधीनता दिवस समारोह परंपरागत रूप से भव्यता के साथ मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बार 15 अगस्त 2023 को सभी शासकीय कार्यालयों, इमारतों, शिक्षण संस्थाओं विद्यालयों आदि में ध्वजारोहण 10:15 बजे पर फहराया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्राप्त 9:15 बजे प्रदेश मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ध्वजारोहण व उद्बोधन किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा जिसमें सभी तहसील व ब्लाक स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तथा जिला स्तर पर गणेश बाग में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि डीसी एनआरएलएम से संपर्क स्थापित करके मेरी माटी मेरा देश की थीम को लेकर विद्यालय के बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कराएं, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी अच्छी तरह से साफ सफाई कराएं 14 अगस्त को ही सभी कार्यालय अच्छी तरह से साज-सज्जा से सुसज्जित कराएं, उन्होंने यह भी बताया कि 14 अगस्त 2023 को टाउन हॉल करबी में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा स्वतंत्रता से संबंधित अभिलेखों की प्रदर्शनी एवं विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा इस कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए उन्होंने डायट प्राचार्य से कहा कि विश्वविद्यालय इंटर कॉलेजों डिग्री कॉलेजों में स्वतंत्रता से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी जिसमें सभी विद्यालयों पर टीवी एलसीडी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जिला विकास अधिकारी से कहा कि शीताफलकम, अमृत वाटिका का सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से व्यवस्था कराएं तथा सभी उप जिलाधिकारी 15 अगस्त के दिन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कराएं तथा पंचप्रण की शपथ भी दिलाई जाए हर घर तिरंगा का वितरण पहले ही कराकर हर घर में तिरंगा फहराया जाए, जिला विकास अधिकारी तथा पर्यटन अधिकारी से कहा कि भजन संध्या स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन आदि के कार्यक्रम आयोजित कराकर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाए, ब्लॉक व तहसील स्तर पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाए नगर निकाय में विशेष क्षेत्रों, मलिन बस्तियों पर साफ सफाई व्यवस्था कराएं इसके साथ ही पटेल पार्क, ट्रैफिक चौराहा, एलआईसी चौराहा, लूप लाइन चौराहा, बेड़ी पुलिया में अच्छी तरह से सजावट एवं साफ-सफाई समस्त सामुदायिक शौचायलयों की साफ सफाई स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाए, समस्त शिक्षण संस्थाओं पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम कल्याणकारी योजनाओं अमर शहीदों आदि के बारे में जानकारी दी जाए तथा वाद विवाद प्रतियोगिता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आदि कराया जाए, शहीद स्थल पर साफ सफाई बैंड धुन का कार्यक्रम आयोजित कराया जाए, वृद्ध आश्रम संयुक्त जिला चिकित्सालय में फल वितरण कराएं इसके साथ ही दृष्टिहीन विद्यालय में भी फल वितरण कराया जाए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।


 उन्होंने कहा कि जो शासन से स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए उसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं शिक्षण संस्थाएं भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर श्री राम जन्म यादव, मऊ श्री राकेश कुमार पाठक, अपर उप जिलाधिकारी श्री पंकज वर्मा, श्री सतीश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शीतला प्रसाद पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव सहित संबंधित अधिकारी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top