जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में विकास कार्य की माह जुलाई की प्रगति की समीक्षा एवं जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक जिला कलेक्टर के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उपकृषि निदेशक को निर्देशित किया कि बीमा कंपनी से चेक करा कर किसानों को लाभ दिलाएं। उन्होंने धान की बुवाई की मे उपकृषि निदेशक को निर्देशित किया कि इसमें अधिक से अधिक बुआई कराएं उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के बीच जाकर मक्का की खेती के लिए भी मोटिवेट करें।
निराश्रित गोवंश के संरक्षण के संबंध में उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं को गौशालाओं में अंदर कराएं एवं फीडिंग भी कराते रहें कोई भी पशु रोड पर न घूमने पाएं। रिबोर के संबंध में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे हैं योजना से अधिक से अधिक ग्राम वासियों को लाभान्वित कराएं। मनरेगा के अंतर्गत उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि समय से सबका भुगतान कराएं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि रोड पर खड्डे नहीं रहनी चाहिएं इसे तत्काल रिपेयर कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जो भूमि पर विवाद है उसे छोड़कर जितनी सरकारी भूमि कार्य कराएं । अंतर्राज्यीय/ अंतरराष्ट्रीय गेट के निर्माण में उन्होंने लोक निर्माण विभाग सिडी 1 को निर्देशित किया कि गेट का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कारण। सैम मैंम बच्चों के संबंध में उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि इसमें चिन्हांकन कर अधिक बढ़ाएं। उन्होंने पेंशन योजना संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित कीजिए कि पात्रों व अपात्रों का सत्यापन कराएं किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाध्यापकों के साथ एक मीटिंग भी कराएं। स्वर रोजगार योजना के अंतर्गत जीएमडीआईसी को निर्देशित किया किए कि इसमें अधिक से अधिक एप्लीकेशन बढ़ाया एवं एलडीएम को भी निर्देशित किया कि अधिक से अधिक स्वीकृत कराएं।
बैठक में अटल भोजन योजना, सिंचाई, विद्युत वितरण खण्ड, झटपट पोर्टल पर शिकायतें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, टीकाकरण, सहभागिता, एयरटैकिंग, आयुष्मान भारत कार्ड, सामुदायिक शौचालय, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, कौशल विकास मिशन, मुख्यमंत्री खादी ग्राम रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, सरकारी देयो एवं एनपीए में वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर 35 करोड पौधे का रोपण की लक्ष्य की पूर्ति हेतु दिनांक 22 जुलाई 2023 को प्रदेश में एक ही दिन में 30 करोड़ तथा 15 अगस्त 2023 को एक ही दिन में 5 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कराए जाने के संबंध में निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त के क्रम में जनपद चित्रकूट में दिनांक 22 जुलाई 2023 को आवंटित विभाग वार वृक्षारोपण लक्ष्यों के सापेक्ष बात 6256230 पौधों का रोपण किया गया है । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को भी वृक्षारोपण किया जाएगा सभी विभाग द्वारा वृक्षारोपण के पश्चात ट्रैकिंग एवं फील्डिंग भी कराएं । उन्होंने प्रभागीय बना अधिकारी को निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका के नाम से वृक्षारोपण कराएं उन्होंने यह भी निर्देशित किया की परिक्रमा मार्ग पर कुछ अच्छे पौधे भी लगाया जाए। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के क्रम में बताया कि पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई, निराई - गुड़ाई, मरे/ सुख पौधों की उचित ऊंचाई के स्वस्थ्य एवं सुदृढ़ पौधे से बदल दिए जाएं आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र, उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, जिला विकास अधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, एलडीएम श्री तुलसी राम, जीएमडीसी एसके केसरवानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*

