जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मतदेय स्थल सम्भाजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मतदेय स्थल सम्भाजन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत  निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 1500 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किए जाने के संबंध में समय सारणी निर्धारित की गई है जिसमें 14 जुलाई से 24 जुलाई 2023 तक मतदेय स्थल बनाए जाने हेतु भवनों का चयन पुनर्निर्धारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन, 2 अगस्त से 7 अगस्त 2023 तक मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के पश्चात मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार करना, 

8 अगस्त 2023 को आपत्तियों एवं सुधार हेतु मतदेय स्थलों की आलेख सूची का प्रकाशन एवं वर्तमान मतदेय स्थलों के संशोधन संबंधी प्रस्ताव की प्रति राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना, 16 अगस्त 2023 को वर्तमान सांसदों विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायत एवं सुझाव के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाना, 17 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक जिला स्तर पर पोलिंग स्टेशन लोकेशन पोलिंग स्टेशन हुआ अनुभाग का अदतीकरण, 28 अगस्त से 30 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार सभी संलग्नको सहित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाना, 1 सितंबर 2023 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदन हेतु आयोग को प्रेषित किया जाना, एवं 22 सितंबर 2023 को पोलिंग स्टेशन संभाजन हेतु आयोग द्वारा संभावित अनुमति के लिए निश्चित किया गया है। 

इस प्रकार 236 चित्रकूट विधानसभा में 14 बूथ एवं 237 मानिकपुर विधानसभा में 15 बूथ बदले गए हैं, जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए की सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी करें की बूथों का निरीक्षण कर लें अगर कहीं पर किन्ही कारणवश और बदला जाना है तो उस पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अगर कोई मतदेय स्थल बदले जाने में कोई समस्या या सुझाव हो तो एवं अन्य कोई मतदेय स्थल बनाया जाना है तो संबंधित उप जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराएं, इसके साथ ही बूथ लेवल एजेंट को लगाकर अभियान चलाकर फार्म 6 भरवा कर लोगों के मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए की मतदाता सूची में जिनके नाम डेड व डबल मतदाता सूची में हैं उनको बूथ लेवल ऑफीसरों के माध्यम से हटवाए जाएं तथा फार्म 6 एवं फार्म 8 भरवा कर यह कार्य तेजी से कराएं, उन्होंने उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफीसर की बैठक करके फार्म 6,7,8 को भरवा कर मतदाता सूची कंप्लीट कराएं जहां पर एक हजार से ऊपर बूथ में मतदाता है उसको चेक करें जेंडर रेशियों पर भी सुधार करने की आवश्यकता है इस पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, 80 वर्ष से ऊपर के जो वृद्ध मतदाता है उनको भी अभी से चिन्हित करालें।

 उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कहा कि फार्म 6 व फार्म 8 की प्रतिदिन उप जिलाधिकारियों से समीक्षा करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी मानिकपुर श्री राम जन्म यादव,मऊ श्री राकेश कुमार पाठक,अपर उप जिलाधिकारी श्री सतीश चंद्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीधर यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति प्रताप सिंह तोमर, बसपा के श्री सोमपाल वर्मा, समाजवादी पार्टी के श्री अमर पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top