जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 8 अगस्त 2023 मानसून विधानसभा सत्र में शिक्षा विभाग में खाली पदों की भर्ती, छात्र शिक्षक अनुपात, वी0 एड0, बी0 टी 0सी0, डी0एल 0एड0के लाखों टी0 ई0टी0पास बेरोजगार इसके अतिरिक्त नियम 51 के अंतर्गत अतिलोक महत्व प्रश्न जनपद चित्रकूट में हारवर्ड जागरूकता एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी संबंधी प्रश्न सदन में गंजे।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 8 अगस्त 2023 मानसून विधानसभा सत्र में शिक्षा विभाग में खाली पदों की भर्ती, छात्र शिक्षक अनुपात, वी0 एड0, बी0 टी 0सी0, डी0एल 0एड0के लाखों टी0 ई0टी0पास बेरोजगार इसके अतिरिक्त नियम 51 के अंतर्गत अतिलोक महत्व प्रश्न जनपद चित्रकूट में हारवर्ड जागरूकता एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी संबंधी प्रश्न सदन में गंजे।

 बता दें मानसून विधानसभा सत्र 2023 /24 माननीय विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदर विधायक चित्रकूट माननीय अनिल प्रधान ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले 5 साल में एक भी भर्ती नहीं आई वी एड,बीटीसी ,डीएलएड के 10 से 15 लाख युवा टी ई टी परीक्षा पास करने के बाद भी  युवा दर-दर भटक रहे हैं साथ ही ऐसे लाखों बेरोजगार जो जूनियर भर्ती परीक्षा एवं 69000 शिक्षक भर्ती में माननीय उच्च न्यायालय से निर्णय होने के पश्चात नियुक्ति पत्र पाने के लिए भटक रहे हैं और हजारों अभ्यर्थी जिनका मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है अत्याधिक परेशान हैं  मा मंत्री जी का जवाब आया है परिषदीय विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात बराबर है जिनको शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक पूर्ण कर रहे हैं लेकिन मानदेय के रूप में शिक्षामित्रों को मात्र 10,000 रुपए एवं अनुदेशकों को ₹9000 मिल रहा है इतने में वह अपने परिवार का भरण पोषण कैसे  कर पाएंगे अनुदेशकों का मानदेय ₹17000 करने का आदेश माननीय न्यायालय सिंगल एवं डबल बेंच दोनों से जीतने के बाद अभी तक नहीं मिल रहा है उनकी मानदेय की बढ़ोतरी कब तक की जाएगी पिछले सत्र में आपके माध्यम से मैं माननीय मंत्री जी से पूछा था की प्राथमिक विद्यालयों में 51112 पद रिक्त हैं और छात्र शिक्षक अनुपात बराबर है आज जवाब आया है कि 126490 पद रिक्त है तथा छात्र शिक्षक अनुपात आज भी बराबर है यह कैसा अनुपात है की रिक्त पदों की बढ़ोतरी होने के बाद भी आपका अनुपात कम नहीं हुआ है माननीय मंत्री जी बताएं कि रिक्त पदों पर विज्ञापन  कब तक जारी किया जाएगा। जूनियर एडेड भर्ती प्रक्रिया जिसका विज्ञापन 25 फरवरी 2021 को जारी किया गया है लिखित परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को संपन्न हुई परीक्षा परिणाम 15 नवंबर 2021 को जारी हुआ तथा पुनः संशोधित परीक्षा परिणाम 6 दिसंबर 2022 को जारी किया गया लेकिन उसके बाद भी अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई गई। इसी प्रकार 69000 शिक्षक भर्ती में माननीय न्यायालय ने अभ्यार्थियों को अंक देकर मेरिट लिस्ट में आने वाले याचियो को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया इस आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए हाईकोर्ट डिवीजन बेंच के आर्डर को सही ठहराया परीक्षार्थी हाई कोर्ट से केस जीतने के बाद भी दर-दर भटक रहे हैं आज भी 2249 परीक्षार्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का वेतनमान कब तक ₹10000 कर दिया जाएगा इसका जवाब माननीय मंत्री जी एवं सरकार दे। स्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को अनुदानित किए जाने के संबंध में सरकार की मंशा क्या है। आगे सदर विधायक ने नियम 51 के तहत जनपद चित्रकूट में करोड़ों रुपए की ठगी संबंधी प्रश्न को माननीय विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए कहा हारवर्ड एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर जनपद में लगभग 2 से 3हजार लोगों का पैसा 18 से 20 करोड़ रूपए होम टीचर्स के नाम पर जमा करवा लिया गया इस प्रक्रिया से 11 जुलाई 2023 तक लोगों को जोड़ें रखा होम टीचर का मानदेय ₹800 मासिक कंप्यूटर टीचर ₹19500 प्रतिमा लालच देकर पैसा जमा करवाते रहे जब अपना मानदेय लेने के लिए आवेदन कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कार्यालय में ताला लगा हुआ है तथाकथित ब्रांच मैनेजर विनय कुमार वर्मा व सहायक समुनेश कुमार पटेल व हेड ऑफिस उड़ीसा इंचार्ज विनोद कुमार वहां से लापता हो गए इस विषय पर एफ आई आर करा दी गई है जिसका कोई निराकरण नहीं हो सका। इस जनहित के अति गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ठगे हुए पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने हेतु सरकार से वक्तव्य देने की मांग किया।
माननीय विधायक ने तारांकित प्रश्न करते हुए कहा बेसिक शिक्षा मंत्री बताएं की बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं तथा स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने पद वर्तमान में रिक्त हैं क्या सरकार उक्त रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने पर विचार करेगी यदि नहीं तो क्यों।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top