जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में नीति आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जा रहे कार्यों एवं माह जून 2023 की प्रगति रिपोर्ट के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई।
जिला अधिकारी ने कहा की नीति आयोग की जो पैरामीटर है उसमें धीरे-धीरे सुधार करना है यही नीति आयोग का नियम है । इसमें आप लोग सुधार करें ।उन्होंने एएनसी रजिस्टर के संबंध में एसीएमओ जतारिया को निर्देशित किया की स्थिति खराब है इसकी एन्टीफाइ कराकर सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि जो डिलीवरी बाहर जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराए जाते हैं उसको भी इसमें जोड़कर फीडिंग कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभाग सामंजस्य बनाकर सभी पैरामीटर पर प्रगति कराएं उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग में वार्ता कर फीडिंग कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, एएओ मोहम्मद यूनुस खान, जिला विद्यालय निरीक्षक एसके मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री जतारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजदीप वर्मा,अपर संख्या अधिकारी श्री बीएल यादव, उपकृषि निदेशक श्री राजकुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

