जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पहाड़ी पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक महोदया चित्रकूट श्रीमती बूंदा शुक्ला के निर्देशन में अपहृतों एवं गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री नागेन्द्र कुमार नागर के मार्गदर्शन में बरि0उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 129/2023 धारा 363/360क भादवि से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त योगेश कश्यप पुत्र दयाराम निवासी ग्राम दुदरा थाना सिढ़पुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 17.07.2023 को थाना पहाड़ी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनकी पुत्री पढ़ने स्कूल गयी थी बापस नहीं आयी है। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 129/2023 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी द्वारा बालिका की बरामदगी हेतु बरि0उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय को लगाया गया। वरि0उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय द्वारा अथक प्रयास करते हुये सुरागरसि पतारसि से अपहता को दिनाँक 28.07.2023 को सकुशल बरामद किया गया तथा मुकदमें की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त योगेश कश्यप पुत्र दयाराम निवासी ग्राम टुटरा थाना सिदपुर जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी करने वाली टीम:
1. बरि0उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय थाना पहाड़ी
2. आरक्षी बिनोद कुमार
3.आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह
4. महिला आरक्षी रोशनी