जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आजादी के अमृत के महोत्सव एवं मेरी माटी की मेरी देश व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहीदों के परिजनों, उत्कृष्ट शिक्षक, पुलिस कर्मियों, ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत एवं संस्कृत कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन भजन संध्या भवन में आयोजित किया गया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आजादी के अमृत के महोत्सव एवं मेरी माटी की मेरी देश व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहीदों के परिजनों, उत्कृष्ट शिक्षक, पुलिस कर्मियों, ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत एवं संस्कृत कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन भजन संध्या भवन में आयोजित किया गया।

 आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट श्री आरके सिंह पटेल, जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

15 अगस्त 2023 की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *शहीद सैनिक के परिजनों* में गोविंद प्रसाद सोनी, बाबूलाल त्रिपाठी, कल्लू राम यादव, छोटे लाल प्रजापति व *राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत शिक्षक* श्री रवि कुमार सिंह, उमा शंकर पांडे, रविशंकर त्रिपाठी एवं *उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान* श्रीमती प्रभावती देवी गोबरिया बुजुर्ग, श्रीमती गायत्री देवी छिपनी बहर खेरा, श्री सोमनाथ कोल मजरा, *जनपद में शहीद सिपाही* के परिजन में जय प्रकाश सिंह एवं *जनपद में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी* निरीक्षक परितोष कुमार दीक्षित, थाना अध्यक्ष सूबेदार बिंद, आरक्षी धीरेंद्र कुमार, आरक्षी हनुमान सिंह सोलंकी को प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। 

तत्पश्चात लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन लखनऊ द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की जीवन गाथा पर कथक नृत्य के द्वारा दिखाएं गई जिसकी परिकल्पना एवं नृत्य निर्देशन वरिष्ठ कथक गुरु श्रृंगार मणि कुमकुम आदर्श जी द्वारा किया गया। इस नृत्य को देखकर सभी मन मुग्ध हो गए जिस पर माननीय सांसद जी ने 5 हजार नकद पुरस्कार भी दिया। सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किये । 

तत्पश्चात क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने माननीय सांसद श्री आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, पूर्व राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे,  डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष बांदा/ चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। माननीय सांसद श्री आरके सिंह पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक  शहीदों के गांव में शहीदों के स्मृति में सिलापट लगाया है इसके साथ ही वृक्ष भी लगाए गए हैं  इससे सभी युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब हम शताब्दी वर्ष मनाएंगे तब तक मेरा देश विश्व गुरु बन जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेश द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रील प्रकाश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top